Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भाकियू जिलाध्यक्ष नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार:राकेश टिकैत के आह्वान पर कल...

भाकियू जिलाध्यक्ष नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार:राकेश टिकैत के आह्वान पर कल CEC को हटाने की मांग पर देना था ज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार:राकेश टिकैत के आह्वान पर कल CEC को हटाने की मांग पर देना था ज्ञापन

महाराजगंज में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष रामअशीष को मुजुरी स्थित उनके कैंप कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। यह जानकारी रामअशीष ने खुद दी। हालांकि, पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने हाउस अरेस्ट से इनकार किया है। रामअशीष शनिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे। यह प्रदर्शन भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के समर्थन में होना था। रामअशीष ने बताया कि शुक्रवार शाम जब वे कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनके कार्यालय पर एक उपनिरीक्षक और दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद रामअशीष ने कहा कि वे हर हाल में शनिवार को समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय जाएंगे और अपना विरोध दर्ज कराकर ज्ञापन सौंपेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat