Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रामलीला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं एसडीएम:मिहींपुरवा में सुरक्षा, साफ-सफाई,...

रामलीला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं एसडीएम:मिहींपुरवा में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रामलीला महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं एसडीएम:मिहींपुरवा में सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

बहराइच के मिहींपुरवा में एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने शुक्रवार को रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ और एसओ के साथ आदर्श श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को मेले में सुरक्षा मजबूत रखने, भीड़ कंट्रोल करने और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने को कहा गया। बिजली एसडीओ को पूरी रोशनी और निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। तारों और उपकरणों की जांच करने को भी कहा गया, ताकि कोई हादसा न हो। नगर पंचायत के अधिकारी को नियमित सफाई और कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम जौहरी ने सभी विभागों को मिलकर काम करने और लापरवाही न करने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने को कहा। महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat