गौर। बुधवार शाम हुई तेज बारिश से आदर्श रेलवे स्टेशन गौर के पूरब बने रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इससे आवागमन ठप हो गया। रेलवे प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद पानी नहीं निकला गया। बृहस्पतिवार दोपहर में गौर बाजार के व्यापारियों ने पंपिंग सेट से पानी निकलवाया। उसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित गौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बने अंडरपास के रास्ते से आसपास के गांवों और गौर बाजार के व्यापारियों सहित आम लोगों का आने-जाने का रास्ता है। बरसात का पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया था। इससे क्षेत्र के गौर गांव, सिद्धौर, सिटकोहर, इटबहरा, हारना डाबर, पौनी जप्ती, अंबरपुर, डुहवा, बुढौवा, पौनी सूचित, हरना खुरी सहित तमाम गांव के लोगों को अधिक दूरी तय करना पड़ रहा था।
व्यापारी महेश कसौधन ने बताया कि पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास से पानी निकलवा दिया गया है, लेकिन जब भी बरसात होती है, तब यही नौबत आ जाती है। रेलवे प्रशासन को जल निकासी के लिए ठोस प्रबंध करना चाहिए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















