Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:नाबालिग भांजी को लेकर भागा मामा, मुंबई में मिली – Maternal...

Shravasti News:नाबालिग भांजी को लेकर भागा मामा, मुंबई में मिली – Maternal Uncle Ran Off With Minor Niece; Found In Mumbai

Maternal uncle ran off with minor niece; found in Mumbai.

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Fri, 09 Oct 2026 11:06 PM IST




गिलौला। थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से मामा अपनी नाबालिग भांजी को लेकर चला गया। भांजी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को मुंबई में पकड़ा। दंपती का बेटा जम्मू कश्मीर में मजदूरी करता है। बीते दिनों बहू की तबीयत खराब होने पर दंपती 10 सितंबर को जम्मू कश्मीर चले गए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा अकेले थे। इस दौरान युवक का साला उनके घर आने लगा। 14 सितंबर को आरोपी साला अपनी भांजी को लेकर चला गया। बेटी के गायब होने पर दंपती वापस लौटे और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को दोनों को मुंबई में पकड़ा। पुलिस अब विधिक कार्रवाई में जुटी है।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat