आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांगें पूरी न होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में 9 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर (मिठौरा) के प्रभारी अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें आंदोलन में सहयोग की अपील की गई थी। ज्ञापन में बताया गया कि आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी सहयोग किया, बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में अहम भूमिका निभाई। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन का कहना है कि दूसरे विभागों में मानदेय और सुविधाएं बढ़ीं, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को फायदा नहीं मिला।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Durga Puja 2026 Preparations in Bahraich › नानपारा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में पीछे से मारी टक्कर:दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर का ड्राइवर घायल; सीएचसी में भर्ती › Basti News:छह माह से लापता युवक को परिजनों से मिलाया – Youth Missing For Six Months Reunited With Family › Basti News:हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक – Several Leaders, Including The Chief Minister, Expressed Grief Over The Passing Of Harish Dwivedi’s Mother“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026













