सोबरन पुत्र भरोसे करीब एक सप्ताह से लापता हैं। वह अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सोबरन जम्होरा गोढ़ी, मंझरा, थाना पड़ुवा के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 42 से 45 वर्ष है। वह अविवाहित हैं, बोलने में असमर्थ हैं और पैर में परेशानी के कारण लंगड़ाकर चलते हैं। परिजनों को सूचना मिली कि सोबरन को बहराइच के सुजौली क्षेत्र में देखा गया है। यह जानकारी मिलते ही उनके भाई बेचेलाल कुछ लोगों के साथ सुजौली पहुंचकर उनकी तलाश में जुट गए हैं। बेचेलाल ने पड़ुवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सोबरन के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल उनके भाई बेचेलाल या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बस्ती 560 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण:रामराज चौधरी की 21वीं पुण्यतिथि पर मेगा हेल्थ कैंप › पयागपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ी के ढेर से हादसे का खतरा:ट्रक खड़े कर लदती है लकड़ी, राहगीरों ने की शिकायत › सिसवा में स्टाफ नर्सों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू:नियमितीकरण से समान वेतन तक की मांग पर अड़ीं स्टाफ नर्सें; कार्य बहिष्कार और धरना जारी रखने का ऐलान › लखनऊ:सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त, तेजस, लखनऊ मेल सहित ये गाड़ियां शामिल – Lucknow: Delhi-bound Trains Cancelled Due To Cjp Protest, Including Tejas And Lucknow Mail.“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















