Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर के भूपगंज बाजार में मंदिर के पास जलभराव:अधूरी सड़क से कीचड़,...

पयागपुर के भूपगंज बाजार में मंदिर के पास जलभराव:अधूरी सड़क से कीचड़, श्रद्धालु परेशान; संक्रामक बीमारियों का खतरा

पयागपुर के भूपगंज बाजार में मंदिर के पास जलभराव:अधूरी सड़क से कीचड़, श्रद्धालु परेशान; संक्रामक बीमारियों का खतरा

बहराइच के पयागपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 भूपगंज बाजार में लोग जलभराव और अधूरी सड़क से परेशान हैं। मंदिर के पास कीचड़ और पानी भरा होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। जीवनलाल के घर से शिवप्रसाद साहू के घर के बीच सड़क पर पानी जमा है। अधूरी सड़क निर्माण और खराब जलनिकासी व्यवस्था इसकी मुख्य वजह है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को खास परेशानी होती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से दुर्गंध, मच्छर और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। वे सड़क निर्माण पूरा करने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat