Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ी के ढेर से हादसे का खतरा:ट्रक खड़े कर...

पयागपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ी के ढेर से हादसे का खतरा:ट्रक खड़े कर लदती है लकड़ी, राहगीरों ने की शिकायत

पयागपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ी के ढेर से हादसे का खतरा:ट्रक खड़े कर लदती है लकड़ी, राहगीरों ने की शिकायत

पयागपुर में बहराइच-गोंडा मुख्य मार्ग पर पैंतौरा मोड़ से बस स्टैंड तक सड़क की दोनों पटरियों पर यहां गिट्टी, और लकड़ी के ढेर लगे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। इन कब्जों के कारण वाहनों के आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने से दो बड़े वाहन एक साथ नहीं निकल पाते। इससे बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग खतरे में रहते हैं। रात और बारिश में यह सामग्री ठीक से दिखाई नहीं देती, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। यह रास्ता शिवदहा मोड़ से बस स्टैंड तक बहुत व्यस्त रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तुरंत पटरियों को खाली कराने की मांग की है। बहराइच गोंडा मुख्य मार्ग पर नहर पुलिया सकरी हो है इसके अलावा दोनों पुत्री पर सड़क निर्माण के लिए गिट्टी डाली गई है इसी के साथ ही साथ इस पर दोनों तरफ लड़कियों का ढेर लगा है जिसके कारण रास्ता काफी सकरा हो गया है और लोगों का आवागम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लकड़ी मुख्य मार्ग पर ट्रक पर लड़ने के कारण दो से तीन घंटे तक पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है इसके बावजूद भी प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ रही है जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है

Follow @mntnewsbharat