मिहींपुरवा तहसील के सुखेंद्रनगर गांव में रोजगार सेवक सत्यनारायण कोरी पर चकरोड पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उसने पड़ोसी दीपक कुमार पटेल को धमकाया भी। सत्यनारायण कोरी परवानी ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर गांव के सार्वजनिक चकरोड पर कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। दीपक कुमार पटेल ने बताया कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो सत्यनारायण कोरी गुस्सा हो गए। उन्होंने दीपक को पद का रौब दिखाकर बुरा-भला कहा और अंजाम भुगतने की धमकी दी। दीपक ने प्रशासन से जांच, चकरोड खाली कराने और रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम भेजकर जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› विक्रमजोत में गरीब महिला टूटे छप्पर में रहने को मजबूर:चार बच्चों के साथ पन्नी तानकर काट रही जिंदगी, प्रधान से भी नहीं मिली मदद › सेमरौना-जलालपुर संपर्क मार्ग बदहाल:ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, अब तक सुनवाई नहीं हुई › समूह की सुनीता गाजर-सब्जी उगाकर चला रहीं घर:पनियरा के हरखपुरा में आजीविका मिशन की बैठक, महिलाओं को मिला प्रोत्साहन › यूपी कैबिनेट:बदलेगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, उज्जवला लाभार्थियों को अब दो सिलेंडर; जानिए सभी बड़े फैसले – Up Cabinet: Jewar Airport To Be Renamed, Ujjwala Beneficiaries To Now Get Two Cylinders; Know All The Major De“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















