आगामी दीपावली पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने तथा आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों पर अग्निसुरक्षा एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन* में आज दिनांक 31.10.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रावस्ती *श्री संजय कुमार शर्मा* एवं अग्निशमन अधिकारी भिनगा *श्री संजय जायसवाल* द्वारा क्षेत्राधिकारी इकौना *श्री भरत पासवान* तथा थाना प्रभारी इकौना *श्री सदानंद तिवारी* के साथ कस्बा इकौना में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विगत वर्ष आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें पुराना जगतजीत इंटर कॉलेज के परिसर में लगाई गई थीं, जो मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है। भीड़भाड़ एवं अग्नि दुर्घटना की संभावित आशंकाओं को देखते हुए इस वर्ष आतिशबाजी की दुकानें किसी अन्य खुले एवं सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
इस क्रम में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लिए *रामलीला मैदान एवं नया जगतजीत इंटर कॉलेज का प्रांगण* संभावित वैकल्पिक स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया, ताकि दुकानों को मुख्य बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर खुले एवं सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से स्थापित कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अग्निसुरक्षा एवं जीवनरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों तथा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही दीपावली पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर जोर दिया गया।
*श्रावस्ती पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।*
