शिवप्रकाश। अग्निवीर आज की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए सेना में यौवन आए तथा नई तकनीक का उपयोग करने की सेना की क्षमता का विकास हो इस दृष्टि से सेना के अंतर्गत सुधारो के लिए अनेक कमेटियां बनी। 1985 में बनी बलराम कमेटी एवं कारगिल रिव्यू कमेटी द्वारा आए अनेक सुझावो में से अग्निवीर योजना का उद्भव हुआ है, जो सेना को सशक्त करने में सहायक बन रही है।
कार्यावधि शुरू करने को अनुमति
नामांकन का अवसर भी प्रदान किया जाएगा 4 नवंबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए दो वर्ष की द्वितीय कार्यावधि शुरू करने को अनुमति दी। यह निर्णय सशस्त्र बलों की सिफारिशों तथा बदलती परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अपनी पहली चार वर्षीय सेवा अवधि पूरी करने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों के नियमित कैडर में स्थायी रूप से शामिल किया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो वर्ष की द्वितीय कार्यावधि का अवसर दिया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में नियमित सैनिक के रूप में नामांकन का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
मासिक वेतन पैकेज के रूप में दिया जाएगा
मासिक वेतन पैकेज के रूप में दिया जाएगा द्वितीय कार्यावधि पूरी होने के बाद नियमित सेवा में शामिल नहीं होने का विकल्प चुनने वाले अग्निवीरों को सेवा निधि के रूप में ₹10.92 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। इस बढ़ी हुई सेवा निधि में ब्याज को छोड़कर 70 प्रतिशत योगदान सरकार द्वारा किया जाएगा तथा यह राशि आयकर से मुक्त होगी।
शैक्षणिक स्तर को भी उत्तम बनाया
द्वितीय कार्यावधि के दौरान अग्निवीरों को पहले वर्ष में ₹43,500 और दूसरे वर्ष में ₹47,500 का निश्चित मासिक वेतन पैकेज के रूप में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य सभी सुविधाएं एवं पात्रताएं मौजूदा नीतियों के अनुरूप प्रदान की जाएंगी। स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और अनुशासन का परिचय सशस्त्र बलों के अपने आकलन के अनुसार, अग्निपथ योजना ने अपनी शुरुआत के पिछले चार वर्षों में उत्साहजनक परिणाम दिए हैं। इस योजना के माध्यम से देशभर के विभिन्न जिलों में भर्ती इस योजना के कारण हुई है। इसने सैन्य कैडर के कौशल और शैक्षणिक स्तर को भी उत्तम बनाया है।
महिलाओं के लिए भी अवसरों के द्वार खुले
सशस्त्र बलों की कई शाखाओं में महिलाओं के लिए भी अवसरों के द्वार खुले हैं। इस अवधि के दौरान अग्निवीरों को मोर्चो पर सीधी कार्यवाही के साथ-साथ आपदा राहत कार्यों में भी तैनात किया गया है, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने वहां उच्च मनोबल, स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और अनुशासन का परिचय दिया है। राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति सिद्ध होंगे इसके साथ ही उन्होंने नई तकनीक और नवाचारों को भी सहजता से अपनाया है। आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए ये गुण लगातार अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों और अनुभवों के आधार पर किए गए नए संशोधन का उद्देश्य सैन्य बलों के भीतर योग्यता और क्षमता आधारित व्यवस्था को और मजबूत करना है।
स्थायी सेवा का स्पष्ट मार्ग उपलब्ध होगा
अपनी क्षमता और दक्षता सिद्ध करने वाले अग्निवीरों के लिए अब सेना में स्थायी सेवा का स्पष्ट मार्ग उपलब्ध होगा। वहीं, जो अग्निवीर नियमित सैनिक के रूप में शामिल नहीं होने का विकल्प चुनेंगे, वे अनुशासित, सैन्य प्रशिक्षित और कुशल युवा नागरिकों के रूप में समाज में लौटेंगे। वे देश को सशक्त बनाने में योगदान देंगे और इस प्रकार राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति सिद्ध होंगे। ये अग्निवीर भविष्य में समाज के सुरक्षा प्रहरी भी हैं। यह निर्णय शासन के प्रति एक व्यवहारिक एवं क्रमिक सुधारवादी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र का मूल आधार है। द्वितीय कार्यावधि की अवधारणा एक व्यापक संस्थानों की सुझाव प्रक्रिया के परिणामस्वरूप सामने आई है।
योजना कोई पत्थर की लकीर नहीं है
जिन्होंने पिछले चार वर्षों में अग्निवीरों के प्रशिक्षण, सैन्य इकाइयों में उनकी भूमिका और युद्धक मोर्चो पर तैनाती के दौरान उनके प्रदर्शन का गहन अनुभव प्राप्त किया है। योजना में समय-समय पर संशोधन की गुंजाइश शुरुआत से ही रखी गई थी। वर्ष 2022 में इसके आरम्भ के बाद से ही राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने बार-बार स्पष्ट किया है कि इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। 4 नवंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भी दोहराया कि यह योजना कोई पत्थर की लकीर नहीं है।
यह ऐसी नीतिगत व्यवस्था है, जिसे अनुभवों से सीखने और बदलती परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्थागत प्रतिपुष्टि तथा बदलती परिचालन एवं सामरिक आवश्यकताओं के अनुरूप इसमें सुधार की गुंजाइश इसके प्रारंभ से ही मौजूद थी। संस्थागत स्वीकार्यता को विशेष महत्व मोदी सरकार का यह दृष्टिकोण केवल अग्निपथ योजना तक सीमित नहीं है। मोदी सरकार समय-समय पर सुधारों के माध्यम से अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए सुझावो को लगातार महत्व देती है और उस पर निर्णायक कार्रवाई करती है।
संस्थागत स्वीकार्यता को विशेष महत्व
इसका उद्देश्य योजनाओं के लाभ, उनकी पहुँच और व्यापकता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। शासन का यह व्यवहारिक दृष्टिकोण पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न नीतिगत क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। उदाहरण के लिए, मोदी सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाहित कर चार श्रम संहिताओं में परिवर्तित किया है। इसी प्रकार, 400 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों का युक्तिसंगतकरण किया गया है तथा कई क्षेत्रों में अपराधमुक्तिकरण (Decriminalisation) से जुड़े सुधार लागू किए गए हैं। ये पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल शासन संचालन और शासन के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें निरंतर परामर्श, संवेदनशील नीतिनिर्माण और संस्थागत स्वीकार्यता को विशेष महत्व दिया गया है।
उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि समाज और शासन की संरचनाओं में सुधार करते समय संविधान में निहित सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) की भावना को सदैव केंद्र में रखा जाना चाहिए। अनुशासित सैन्य बल संरचना का निर्माण अग्निपथ योजना को अलग-थलग करके नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु किए जा रहे व्यापक रक्षा सुधारों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में समझा जाना चाहिए। ये सुधार उनके JAI—Jointness (संयुक्तता), Aatmanirbharta (आत्मनिर्भरता) और Innovation (नवाचार) के दृष्टिकोण पर आधारित हैं।
सरकार की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता
वर्ष 2014 से सरकार की रक्षा क्षेत्र में परिवर्तनकारी सुधारों की नीति मोटे तौर पर चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित रही है। पहला, सैन्य उपकरणों, हथियारों और रक्षा अवसंरचना का आधुनिकीकरण एवं उन्नयन; दूसरा, संस्थागत व्यवस्थाओं और सैन्य संगठनों का पुनर्गठन; तीसरा, उभरती प्रौद्योगिकी को अपनाना, स्वदेशी नवाचार को प्रोत्साहित करना और चौथा, युवा अधिक गतिशील एवं सक्रिय और अनुशासित सैन्य बल संरचना का निर्माण। आधुनिकीकरण के प्रति सरकार की बढ़ती प्रतिबद्धता भारत का रक्षा बजट 2013–14 के ₹2.53 लाख करोड़ से बढ़कर 2026–27 में ₹7.85 लाख करोड़ हो गया है, जो सैन्य तैयारियों और आधुनिकीकरण के प्रति सरकार की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित होकर स्वदेशी रक्षा उत्पादन 2014–15 के ₹46,429 करोड़ से बढ़कर 2025–26 में ₹1.78 लाख करोड़ तक पहुँच गया है। इसी प्रकार, रक्षा निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह 2013–14 के ₹686 करोड़ से बढ़कर 2025–26 में ₹38,424 करोड़ हो गया है और अब विश्व के 100 देशों तक हमारे रक्षा उत्पाद पहुंच रहे हैं। इन वित्तीय उपलब्धियों से परे, रक्षा क्षेत्र की संस्थागत एवं औद्योगिक कार्यप्रणाली में भी बुनियादी बदलाव देखने को मिले हैं। रक्षा उत्पाद भारत की बढ़ती रक्षा साझेदारी और व्यापक रक्षा कूटनीति ने वैश्विक रक्षा परिदृश्य में उसकी स्थिति को और मजबूत किया है।
रक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने का उद्देश्य
समग्र रूप से देखें तो ये सुधार वर्ष 2014 के बाद से भारत के रक्षा प्रतिष्ठान में आए संरचनात्मक परिवर्तन को दर्शाते हैं। इनका उद्देश्य केवल सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना ही नहीं, बल्कि एक तकनीकी रूप से उन्नत, आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रक्षा तंत्र का निर्माण करना भी है। अग्निपथ योजना इसी व्यापक दृष्टिकोण के अंतर्गत सैन्य आधुनिकीकरण और संगठनात्मक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण घटक है। सैन्य रणनीति में व्यापक बदलाव के संकेत राष्ट्रीय सुरक्षा गतिशील अवधारणा है। इसलिए, किसी देश के सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए जाने वाले सुधार केवल परंपरागत व्यवस्थाओं के अंधानुकरण पर आधारित नहीं होने चाहिए, बल्कि उनमें समकालीन युद्ध परिस्थितियों में हो रहे बदलावों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता होनी चाहिए।
युद्ध के मैदान में सफलता की निर्णायक कुंजी उसी पक्ष के पास होती है, जो उभरती चुनौतियों को तेजी से पहचानकर उनके अनुरूप स्वयं को बना सके। समकालीन युद्धों की एक प्रमुख विशेषता ‘संपर्क-विहीन युद्ध’ (Contactless Warfare) का बढ़ता प्रभाव है। ऐसे में, नए युद्धक्षेत्रों में तैनात होने वाली सेनाओं का अधिक सक्रिय, लचीला और उभरती हुई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने में सक्षम होना आवश्यक है। युद्ध के मैदान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग ने पारंपरिक युद्ध पद्धति और सैन्य रणनीति में व्यापक बदलाव के संकेत दिए हैं।
महज एक संगठनात्मक प्राथमिकता नहीं
OECD की Digital Economy and Society Outlook, 2026 के अनुसार, 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 68 प्रतिशत लोग जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative AI) का उपयोग कर रहे हैं। यह आँकड़ा युवा पीढ़ी की उभरती प्रौद्योगिकी को अपनाने की क्षमता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। युवाओं की यही तकनीकी अभिरुचि और अनुकूलन क्षमता एक युवा एवं तकनीकी रूप से अधिक सक्षम सैन्य कार्यबल के निर्माण की आवश्यकता को और मजबूत करती है। इसलिए, भारतीय सशस्त्र बलों में युवाओं की भागीदारी और उनके युवा स्वरूप को बढ़ाना महज एक संगठनात्मक प्राथमिकता नहीं, बल्कि युद्धक तत्परता, नई तकनीक को स्वीकार करने की क्षमता और भविष्य के युद्धक्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण सामरिक आवश्यकता है।
व्यवहारिक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेनाओं की बदलती आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं । और शासन के प्रति एक व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हैं। उनकी सुधारवादी विचारधारा की विशेषता यह है कि वे स्थापित संस्थाओं और व्यवस्थाओं को अनावश्यक रूप से बाधित किए बिना उनमें सार्थक परिवर्तन लाने में विश्वास रखते हैं। उनके लिए राजनीतिक सत्ता कोई अस्थायी उपलब्धि या चुनावी लाभ प्राप्त करने का साधन मात्र नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और जनता द्वारा सौंपा गया विश्वास है। उनका शासन दृष्टिकोण अल्पकालिक राजनीतिक हितों के बजाय दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने पर केंद्रित है।
सुधारात्मक बदलाव करने की तत्परता
अग्निपथ योजना की समीक्षा और आधुनिक युद्ध की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप उसमें आवश्यक संशोधनों को शामिल करना इसी व्यवहारिक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है। शासन का एक क्रमिक एवं विकासवादी मॉडल नीतियों को कठोर और अपरिवर्तनीय सिद्धांतों के रूप में देखने के बजाय, मोदी सरकार ने मौजूदा नीतिगत ढाँचे की पुनर्समीक्षा करने, उनके क्रियान्वयन से मिले अनुभवों से सीखने और आवश्यकता पड़ने पर उनमें सुधारात्मक बदलाव करने की तत्परता दिखाई देती है।
यह शासन का एक क्रमिक एवं विकासवादी मॉडल है, जो संस्थागत निरंतरता को महत्व देने के साथ-साथ बदलती परिस्थितियों के अनुरूप अनुकूलन और नवाचार के लिए भी खुला रहता है। अंततः प्रधानमंत्री मोदी की नीतिनिर्माण प्रक्रिया की वास्तविक विशेषता उनके मूल स्वरूप की कठोरता में नहीं, बल्कि बदलती परिस्थितियों और उभरती राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने की क्षमता में निहित है। अग्निवीर योजना एवं उसमें हुए सुधारो को इसी दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है।
लेखक भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री हैं
















