Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महादेवा-नासिरगंज के मतदान केंद्र पर मतदाता सूची कैंप जारी: तीनों बीएलओ और...

महादेवा-नासिरगंज के मतदान केंद्र पर मतदाता सूची कैंप जारी: तीनों बीएलओ और पीडीएस डीलर मौजूद, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी – Shravasti Voter List Camp

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेवा-नासिरगंज स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और जानकारी सुधारने का कैंप रविवार, 29 नवंबर को जारी है। यह कैंप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत लगाया गया है।

.

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर विशेष अभियान दिवस है। कैंप में तीनों बीएलओ पाटनदीन वर्मा, शकील सिद्दीकी और दीपक सोनकर मौजूद हैं। पीडीएस डीलर शादाब हुसैन भी कैंप में हैं।

आलेख्य मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक ली जाएंगी। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में नहीं हैं, वे नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार कराने के साथ ही सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए भी संबंधित फॉर्म भरे जा रहे हैं।

मतदाता बूथ और पदाभिहित स्थल पर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नाम जांचने और ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।