महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एकसड़वा पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर एक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रात करीब 9 बजे की है। वहां से गुजर रही एक महिला राहगीर ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जोगियाबारी चौकी इंचार्ज पंकज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक नौतनवा थाना क्षेत्र के बनवाटरी गांव के पास पड़रहवा का रहने वाला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
