महराजगंज में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर जैसे ही गांव में फैली मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवती को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के रहने वाली मनीषा का गांव से ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमें लड़की के घर वालों की शिकायत के बाद लड़के के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था, और उसे जेल भेज दिया गया था वही जेल से छूटने के बाद लड़की अपने घर वालों से उसी लड़के से शादी करने के जिद कर रही थी। लेकिन घर वाले लड़की का कही और शादी करवाना चाहते थे इसके बाद आज सुबह 4:00 के करीब लड़की अपने घर से बरवाभोज गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई । सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर लड़की को समझाने बुझाने और नीचे उतरने का प्रयास में जुटी हुई है लेकिन अभी भी लड़की अपने जिद पर अड़ी हुई है और मोबाइल टॉवर पर चढ़ी हुई है । फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में कब तक कामयाब होती है।
प्रेमी से शादी की जिद में युवती टावर पर चढ़ी:महराजगंज में पुलिस उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुटी
और पढ़ें
›
परतावल में सड़क किनारे महिला ने बच्चे को जन्म दिया:नवजात की मौत; डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा करीब सात माह का था
›
युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला:बस्ती में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है
›
सहियापुर के खेतों में पानी भरा, धान की फसल डूबी:लगातार बारिश से कटाई-मड़ाई मुश्किल; किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग की
