Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई,...

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

0
0

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए।

मृत छात्राओं के नाम जानवी और वैष्णवी हैं। दोनों की उम्र 19 साल थी और वे तुमकुरु की रहने वाली थीं। वे सप्तगिरि कॉलेज में इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष की छात्राएं थीं।

कई छात्र और छात्राएं हुत्रिदुर्गा घूमने जा रही थीं। सुबह के समय घने कोहरे में ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और कार नेशनल हाईवे 75 पर नेलामंगला तालुक के गुडेमर अनाहल्ली के पास एक पेड़ से टकरा गई।

सीसीटीवी फुटेज में कार पेड़ से टकराते और कम से कम दो बार पलटते दिख रही है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायल छात्रों के नाम गगन, जसवंत, हर्षिणी एस और हर्षिणी जी हैं। उन्हें नेलामंगला सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुदुरु पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।