डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को असम की नगांव संसदीय सीट से हाल ही में हुए उपचुनाव में निर्वाचित देवाशीष शर्मा को पद की शपथ दिलाई।
लोकसभा सचिवालय ने बताया कि शर्मा ने रविवार शाम संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में पद की शपथ ली।
यह उप चुनाव छह अक्टूबर को कांग्रेस सांसद प्रद्युत बारदोलोई के इस्तीफे के बाद कराया गया था। बारदोलोई 2019 से नगांव संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
लोकसभा की सोमवार की कार्यसूची के अनुसार, विशेष सत्र के पहले दिन सदन में शर्मा को शपथ लेनी थी।
बारदोलोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने असम विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से चुनाव लड़ा।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी शर्मा नगांव के उपायुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

















