श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश में 29 नवंबर 2026 को पांच समूहों की बैठक हुई। समूह सखी गुड़िया दीदी ने बैठक बुलाई थी।
.
बैठक में सभी समूहों के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। समूह को मजबूत करने और बचत को लेकर चर्चा की गई।
गुड़िया दीदी ने सभी सदस्यों को हर हफ्ते 10 रुपए बचाने की जानकारी दी। सभी ने इस पर सहमति जताई और हर हफ्ते बचत करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट: मीना यादव
BREAKING
NEWS

















