Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश ‘अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी’, परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से...

‘अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी’, परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। संसद में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन के परिवार ने आरोप लगाया कि दुबई का एक अस्पताल उन्हें छुट्टी देने में जानबूझकर देरी कर रहा है।

संसद में सोमवार को विधेयक पेश होने के मद्देनजर कांग्रेस के नेतृत्व वाले आईएनडीआइए के लिए हर सांसद की मौजूदगी अहम है। इसी वजह से कांग्रेस ने सुधाकरन से देश लौटने को कहा था।

दुबई में उनके बेटे संजोग सुधाकरन ने बताया कि पिता को न्यूरोलाजिकल दिक्कत की वजह से 27 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर डाक्टरों ने शुरुआत में 48 घंटे निगरानी में रखने की सलाह दी थी।

परिवार को बताया गया था कि रविवार को उन्हें छुट्टी दिलाकर भारत वापस ले जाया जा सकता है। संजोग ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस नेताओं रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल को पहले ही बता दिया था।

उन्होंने अपने पिता के फोन से राहुल गांधी को वाट्सएप संदेश भी भेजा था। उन्होंने बताया कि परिवार अमेरिका जाने की योजना बना रहा था, लेकिन कन्नूर से अबू धाबी पहुंचने के बाद उन्हें परिसीमन विधेयक की घोषणा और अधिसूचना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया था।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)