*
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री *राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना श्री परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में थाना इकौना पुलिस द्वारा जानलेवा हमला, मारपीट एवं दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 27.11.2026 को वादी महफूज आलम नईमी निवासी मोहल्ला तिलक नगर, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना इकौना पर तहरीर दी गई कि उनके पिता महमूद आलम खान अपनी खाद की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सुबह हुई कहासुनी को लेकर विपक्षीगण अपने अन्य साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर दुकान पर आए तथा गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से मारपीट की एवं अवैध असलहे से फायरिंग की। जिससे वादी के पिता के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आईं। अभियुक्तगण द्वारा दुकान में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0सं0 236/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 352, 324(2), 109(1), 125(1) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 29.11.2026 को थाना इकौना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीनों अभियुक्तों 1. आदर्श प्रताप सिंह उर्फ अंकुर सिंह, 2. कप्तान यादव उर्फ महेश कुमार यादव एवं 3. साहिल सिंह को मध्य नगर मनोहरापुर लिंक मार्ग पर एक बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय सदर भिनगा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते*-
1. आदर्श प्रताप सिंह उर्फ अंकुर सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम पिपरा ललित नगर, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच।
2. कप्तान यादव उर्फ महेश कुमार यादव पुत्र स्व0 संचित यादव निवासी ग्राम बालापुर, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच।
3. साहिल सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम पिपरा चौकी दाखिला ललित नगर, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच।
*बरामदगी का विवरण*-
1. एक अदद देशी तमंचा 315 बोर।
2. एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
3. एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर।
4. घटना में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 NW 9381), रंग सफेद।
*गिरफ्तारी का स्थान*-
मध्य नगर मनोहरापुर लिंक मार्ग पर एक बाग के पास, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी टीम*-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री परमानन्द तिवारी, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री राजेश यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
3. का0 हरिश्याम यादव, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
4. का0 कमाल अहमद, थाना इकौना,y जनपद श्रावस्ती।
5. का0 शैलेन्द्र कुमार, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।

















