Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home बड़ी खबर, बड़ा असर बिहार की कानून-व्यवस्था पर राहुल गांधी का हमला, जमुई की घटना पर...

बिहार की कानून-व्यवस्था पर राहुल गांधी का हमला, जमुई की घटना पर सरकार से पूछा सवाल

जमुई। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने इस वारदात को बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह घटना 19 सितंबर की है, तो आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं? राहुल गांधी ने पूछा कि राज्य में शाम के समय लड़कियां सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं हैं? उन्होंने मामले को महिलाओं के खिलाफ हिंसा और पितृसत्तात्मक मानसिकता से जोड़ते हुए सभी आरोपियों पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

यह घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से मड़वा पहाड़ इलाके से वापस लौट रहे थे। रास्ते में मनचले युवकों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने छात्रा के साथ बदसलूकी और अनुचित व्यवहार किया। जब साथी छात्र ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश जारी

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर दोनों पीड़ित नाबालिगों की पहचान कर ली है और उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। घटना को लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat