महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजमंदिर के टोला बगहवा में लाखों रुपये की लागत से बना आरसीसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने केंद्र के संचालन और कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए ऐसे केंद्र बनाए गए हैं। यहां घरों से निकलने वाला गीला और सूखा कचरा अलग-अलग जमा कर उसका प्रबंधन किया जाना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र का नियमित संचालन और रखरखाव जरूरी है। उनका सवाल है कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी केंद्र का सही इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रशासन से केंद्र को चालू कर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
और पढ़ें
›
इकौना से 400 भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना:लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा अभियान में शामिल होंगे; जिला उपाध्यक्ष ने जत्थे का नेतृत्व किया
›
श्री लक्ष्मी पूजा और रामलीला समारोह शुरू:रामनगर के चैसार चौराहा स्थित मंदिर में 13 नवंबर तक चलेगा आयोजन
›
अमरेभरिया से श्रीजोत जाने वाला रास्ता खराब:ग्रामीणों को राशन, स्कूल और अस्पताल जाने में परेशानी
