इकौना से 400 भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ रवाना:लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा अभियान में शामिल होंगे; जिला उपाध्यक्ष ने जत्थे का नेतृत्व किया

0
12

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में शामिल होने के लिए मंगलवार को इकौना से करीब 400 कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। जत्थे का नेतृत्व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतीश जायसवाल ने किया। जत्थे में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें मंडल अध्यक्ष मनोज दुबे, सतराम विश्वकर्मा, पुष्कर तिवारी, कन्हैया लाल जायसवाल, मंडल महामंत्री अवनेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, रंजीत कुमार गुप्ता, राम प्रताप निषाद, राम कुमार शुक्ला, मोहन पांडेय, रामसरूप शुक्ला और मोहित गुप्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अभियान में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here