Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी...

बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में बाइक चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक अंबर की उसके ही चार दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच के अनुसार, दोस्तों के बीच बाइक चोरी के मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अंबर पर हमला कर दिया और उसके चेहरे, पीठ तथा पेट में लगातार कई घूंसे मारे। माना जा रहा है कि इस बेरहमी से की गई पिटाई के कारण अंबर के शरीर में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगा।

अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा

मारपीट के बाद आरोपियों ने अंबर को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा। उन्होंने उसे केवल ओआरएस का घोल और थोड़ा खाना दिया।

बताया जा रहा है कि अंबर ने इसके बाद कुछ और नहीं खाया और सोने चला गया। बाद में वह मृत पाया गया।

शुरुआत में पुलिस को यह अननेचुरल डेथ का मामला लगा। हालांकि, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो पता चला कि अंबर की मौत शरीर के अंदरूनी हिस्सों में खून बहने की वजह से हुई थी।

चार आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के नतीजों के आधार पर डीजे हल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि अंबर के साथ उसके ही दोस्तों ने मारपीट की थी।

पुलिस ने इस मामले में यूनुस और जुनैद सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो अन्य दोस्तों के साथ अंबर के ही साथ रहते थे।