Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश बेंगलुरु में संपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर...

बेंगलुरु में संपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बहन को मौत के घाट उतारा

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। शहर में संपत्ति विवाद में भाई ने छोटी बहन की हत्या कर दी। मामला बेलंदूर का है जहां पर 42 साल के वकील ने संपत्ति में विवाद को लेकर अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी। हत्या क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद की मुख्य वजह संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। पैसे को लेकर भाई-बहन में मतभेद गहराने लगा। मामला विवाद की वजह से काफी बढ़ गया और बात खून तक पहुंच गई।

गिरफ्तार हुआ फरार भाई

मृतक की पहचान मीनाक्षी एम (39) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी, उसका भाई जयराम एम, जो फरार चल रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार को जुन्नासंद्रा में हुई। यहां भाई-बहन एक-दूसरे से सटे अलग-अलग घरों में रहते थे।
मीनाक्षी अपनी मां और बच्चों के साथ रहती थी, जबकि जयराम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

भाई-बहन में अक्सर होता था विवाद

बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जयराम ने कथित तौर पर अपनी बहन से मां का घर खाली करके कहीं और जाने के लिए कहा था। हालांकि, मीनाक्षी ने अपनी मां के साथ ही रहने की इच्छा जताई। इसके बाद मीनाक्षी ने बाहर जाने से इनकार कर दिया।

क्रिकेट बैट से कई बार किया हमला

बुधवार को, इसी मुद्दे को लेकर भाई-बहन के बीच फिर से बहस हो गई। बहस के दौरान जयराम ने कथित तौर पर मीनाक्षी पर क्रिकेट बैट से कई बार हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आईं जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बेलंदूर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।