बसंतपुर खुर्द में चोरों ने घर से जेवर चुराए:फोरेंसिक टीम और डार्क स्पॉट ने जांच की; 3.50 लाख के गहने ले गए चोर

0
1

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द गांव में चोरी के बाद पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को डार्क स्पॉट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। पुलिस चोरी का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।
गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने पहले पियारे गुप्ता के घर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने जयराम गुप्ता के घर को निशाना बनाया।
चोरों ने जयराम गुप्ता की दोनों बहुओं के कमरों के ताले तोड़े और मंगलसूत्र, कान की बालियां और पायजेब समेत करीब 3.50 लाख रुपए के जेवर चुरा लिए। वे घर में रखे बक्से भी ले गए।
बाद में खाली बक्से घर से 500 मीटर से एक किलोमीटर दूर खेतों में मिले। रात करीब तीन बजे परिवार को चोरी का पता चला। फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हुआ है।
थानाध्यक्ष सिंदुरिया अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही। जल्द ही चोरी का खुलासा करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here