दिकौली में दरगाह पर रविवार को मेला लगा:श्रावस्ती के बुढ़वा बाबा प्रांगण में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, स्थानीय लोग दुकानें लगाकर करते हैं कमाई

0
1

श्रावस्ती जिले की दिकौली ग्राम सभा में बुढ़वा बाबा प्रांगण स्थित बड़े पुरुष की दरगाह पर रविवार को मेला लगा। यहां हर रविवार को मेला आयोजित होता है और दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
दरगाह थाना सोनवा और गिलौला ब्लॉक के इलाके में है। श्रद्धालु यहां माथा टेकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे मन से मजार पर आने वालों की मनोकामना पूरी होती है।
मेले में स्थानीय लोग दुकानें लगाते हैं और इससे उनकी रोजी-रोटी चलती है। अश्विनी कुमार, धीरेंद्र, पंकज, राजन, शिवम, नरेंद्र और दुर्गेश ने स्थानीय लोगों के तौर पर जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here