बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र में रमहटिया, गोड़सरा और मझौवा दूबे गांव के सामने NH-27 पर पेड़ों की टहनियां अब भी सड़क किनारे पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।
.
एक महीने पहले आई आंधी-बारिश में हाईवे के पास कई पेड़ गिर गए थे। इससे सड़क पर जाम लग गया था।
इसके बाद स्थानीय वन अधिकारी ने लकड़ी ठेकेदारों से गिरे पेड़ों की कटाई कराई और जाम खुलवाया। वन कर्मचारियों और ठेकेदारों ने पेड़ों के मोटे तने उठा लिए, लेकिन कुछ टहनियां सड़क से नहीं हटाईं।
तस्वीरों में टहनियां सड़क की सफेद लाइन तक पहुंचती दिख रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार, मोटरसाइकिल और साइकिल सवारों को इनसे खतरा हो सकता है।
लोगों ने NHAI की हाईवे पेट्रोलिंग टीम, टोल प्लाजा और 1033 पर फोन कर शिकायत की है। उनका कहना है कि अब तक टहनियां नहीं हटाई गई हैं।
