बस्ती के युवक ने पहले प्रयास में एफएमजीई पास की:कजाकिस्तान से एमबीबीएस के बाद दिल्ली में दो महीने की तैयारी की; परिवार और गांव के लोगों ने दी बधाई

0
4

कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे बस्ती के डॉ. शिवांश पाण्डेय ने पहले प्रयास में विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) पास की। उन्होंने दिल्ली में दो महीने तैयारी की थी। डॉ. शिवांश बहादुरपुर ब्लॉक के सेमरा चींगन गांव के निवासी हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय समाजसेवी और शिक्षक हैं। शिवांश की शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय बस्ती में हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के सेंट्रल एकेडमी से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 2021 में उन्होंने कजाकिस्तान की सेमेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और जुलाई 2026 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनकी मां नीलम पाण्डेय गृहिणी हैं और ग्राम पंचायत सेमरा चींगन की प्रधान रह चुकी हैं। पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं और सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहते हैं। शिवांश ने सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका सपना है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य स्पष्ट होने के साथ खुद पर विश्वास जरूरी है। प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिवांश ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, राज्य मंत्री महेश शुक्ल, हर्रैया विधायक अजय सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, भाजपा नेता और अधिवक्ता देवानंद त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, वरुण पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे, अमरेश पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी और पवन जायसवाल ने उन्हें बधाई दी। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here