
महसी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बिजली व्यवस्था चरमरा गई। करीब चार घंटे से बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए और कई स्थानों पर अंधेरा छाया रहा। कहीं सप्लाई ट्रिप होने तो कहीं जम्फर कटने की बात सामने आ रही है। बिजली कटौती के कारण श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सामान्य दिनों में बिजली व्यवस्था किसी तरह चलती रहती है, लेकिन त्योहार या बड़े आयोजनों के समय अक्सर आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से तत्काल सप्लाई बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर त्योहारों के समय ही बिजली व्यवस्था क्यों बिगड़ जाती है। लोगों ने व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।








































