प्रदीप कुमार पाण्डेय | दिकौली(इकौना), श्रावस्ती4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के दीकौली गांव स्थित धनुष धारी बाबा मंदिर में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर में विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही झांकियों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीण रक्षा राम, विपुल, पिंटू और सुजीत ने बताया कि वे इस पर्व का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जन्मोत्सव को लेकर गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

































