
सिसवा नगरपालिका क्षेत्र के प्रेम चित्र मंदिर रोड पर स्थित नौका टोला की गली में इन दिनों भारी गंदगी फैली है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा और उगे झाड़-झंखाड़ के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली में नियमित सफाई नहीं होती है, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है। झाड़ियां बढ़ने के कारण रास्ता भी संकरा हो गया है। इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि गली की तुरंत सफाई कराई जाए। साथ ही, झाड़-झंखाड़ हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था शुरू की जाए। उनका कहना है कि अगर समय पर सफाई नहीं हुई, तो गंदगी से आसपास का माहौल भी खराब हो सकता है। इस मामले में नगरपालिका के ईओ विंध्याचल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें वार्ड की इस समस्या के बारे में पता है। जल्द ही नौका टोला की गली में सफाई अभियान चलाया जाएगा और गंदगी व झाड़-झंखाड़ हटाए जाएंगे।





































