महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ दुबौलिया बाजार में गणेश प्रतिमा स्थापित:गणपति बप्पा के जयकारों के साथ हुई...

दुबौलिया बाजार में गणेश प्रतिमा स्थापित:गणपति बप्पा के जयकारों के साथ हुई स्थापना, पंडाल सजाया गया

बस्ती के दुबौलिया बाजार में आज देर शाम श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की स्थापना की। प्रतिमा स्थापना के दौरान बाजार के व्यापारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे पंडाल को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणेश जी की आरती की गई, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान हर दिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद बांटा जाएगा। विसर्जन से पहले एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। पूरे बाजार में भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here