महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ नीरज माथुर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा:दुबौलिया बाजार में कार्यकर्ताओं ने दी...

नीरज माथुर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा:दुबौलिया बाजार में कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि, संगठन व समाज के लिए बताया बड़ी क्षति

दुबौलिया में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के संस्थापक नीरज माथुर के निधन पर रविवार देर शाम दुबौलिया बाजार में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा आयोजित की गई। नीरज माथुर का निधन 30 अगस्त को हुआ था। सुनील गुप्ता की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने नीरज माथुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उपस्थित लोगों ने नीरज माथुर के सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति उनके योगदान को भी याद किया। श्रद्धांजलि सभा में सुनील गुप्ता, अशोक अग्रहरि, अशोक जायसवाल, सोनी लाल, अभिषेक गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता और कर्मवीर सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_1 limit="15"]