Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सोनबरसा में बिजली गुल:ग्रामीण परेशान, लाइनमैन ने केबल बदलकर सप्लाई बहाल करने...

सोनबरसा में बिजली गुल:ग्रामीण परेशान, लाइनमैन ने केबल बदलकर सप्लाई बहाल करने का काम शुरू किया

बस्ती साउघाट की ग्राम पंचायत गंधरिया फैज के पुरवा सोनबरसा गांव में बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बिजली की सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय निवासी हरीश चंद चौधरी, अरुण कुमार, आशीष कुमार, मेही लाल और मुकेश कुमार ने बताया कि शाम के समय बिजली न होने से उन्हें बहुत परेशानी होती है। खराब केबल की वजह से यह समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज दोपहर लाइनमैन को बुलाया गया। लाइनमैन गांव में खराब केबल को बदलकर नया केबल लगा रहा है, ताकि शाम तक गांव में बिजली की सप्लाई फिर से शुरू हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here