विकास खंड साऊंघाट के ब्लॉक सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम सचिव और पंचायत सहायकों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ओएसआर पोर्टल और राजस्व स्रोतों को बढ़ाने पर केंद्रित था। प्रशिक्षण के दौरान एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र ने ओएसआर पोर्टल की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब ग्राम पंचायतें अपने अलग-अलग स्रोतों से ओएसआर को लागू करके अपनी आय बढ़ा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ग्राम पंचायतें सरकार से मिले पैसों से ही विकास काम करती रही हैं। लेकिन अब ग्राम पंचायतें कचरा कलेक्शन, शुद्ध पेयजल, मेला, स्वच्छता कर, हॉट बाजार, जाति, निवास, आय, परिवार रजिस्टर की नकल आदि से मिले तय सरकारी पैसों को विकास कामों में कभी भी खर्च कर सकती हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिव और पंचायत सहायक ओएसआर पोर्टल के माध्यम से गांव की आय बढ़ाने में अपना समय दें। प्रशिक्षण के आखिर में अनुपस्थित पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इससे ग्राम पंचायतें और मजबूत होंगी और साफ-सफाई व विकास कामों से पूरी रहेंगी। इस मौके पर लालजी कन्नौजिया, मनोज वर्मा, संजू चौधरी, रीता चौधरी, यशबर्धन, विवेक श्रीवास्तव, अशोक कुमार गौतम, अजय राना, प्रियंका यादव, श्वेता त्रिपाठी, श्वेता गौतम सहित कई ग्राम सचिव और पंचायत सहायक मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ ओएसआर पोर्टल प्रशिक्षण से अनुपस्थित पंचायत सहायकों को नोटिस:बस्ती में राजस्व बढ़ाने...





















