श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक में बेमौसम बारिश से धान की फसल पानी में डूब गई। कटी और खड़ी, दोनों तरह की लेट वैरायटी की फसल भीग गई है। हजारों एकड़ में पानी भरा है और फसल के सड़ने का खतरा है। आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि फसल को पानी से बाहर निकालने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। किसान लक्ष्मण यादव, सुहेल, सर्वेश, दीना यादव, मोल्हे, मनीराम, धन्नू, सहजराम, छेदीराम, ननके, वसीम और मकबूल ने नुकसान की जानकारी दी। किसानों के मुताबिक, इस समय तैयार हो रही धान की महीन किस्में बाजार में महंगे दाम पर बिकती हैं। बारिश में फसल भीगने से उन्हें नुकसान हुआ है। भीगी फसल का बाजार में उचित दाम नहीं मिलता, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने कहा कि अगर फसल सड़ गई तो उनके सामने खाने की समस्या आ सकती है। बारिश के कारण गेहूं, सरसों, चना और मटर की अगली फसल की बुआई में भी देरी हो सकती है। बारिश से परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी है।
बेमौसम बारिश से गिलौला में धान की फसल डूबी:कटी और खड़ी लेट वैरायटी की फसल भीगी, किसानों ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी
और पढ़ें
›
मदरसे पढ़ने निकले दो भाई 3 दिन से लापता:श्रावस्ती पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं, परिवार परेशान
›
सदर ब्लॉक आधार केंद्र पर 70 से 80 कार्ड बने:बच्चों के नए आधार निशुल्क बनाए जा रहे, नाम-पते में भी सुधार
›
बस्ती में सरदार पटेल संदेश यात्रा निकाली गई:वाहनों के काफिले के साथ यात्रा जीआईसी ग्राउंड से अमहट घाट पहुंची
