सदर ब्लॉक आधार केंद्र पर 70 से 80 कार्ड बने:बच्चों के नए आधार निशुल्क बनाए जा रहे, नाम-पते में भी सुधार

0
1

महराजगंज के सदर ब्लॉक आधार केंद्र पर मंगलवार दोपहर तक 70 से 80 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं।
केंद्र पर पुराने आधार कार्ड में नाम और पते से जुड़े सुधार भी किए जा रहे हैं। यहां रोज करीब 45 से 50 लोग आधार संबंधी काम के लिए पहुंचते हैं। दो काउंटर चलने से लोगों को सहूलियत मिल रही है।
दस्तावेजों की जांच के बाद तय नियमों के अनुसार आधार पंजीकरण और संशोधन किया जाता है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन के सभी काम नियमों के तहत हो रहे हैं।
अंबुज गोंड ने बताया कि शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता दस्तावेजों की जांच कर आधार पंजीकरण और संशोधन का काम कर रही हैं। फिलहाल आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here