श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव से मदरसे पढ़ने निकले दो सगे भाई तीन दिन से लापता हैं। 13 वर्षीय अजमत अली और 10 वर्षीय अबू शाहिम शनिवार को घर से निकले थे, लेकिन न तो मदरसे पहुंचे और न ही घर लौटे। मंगलवार को भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। परिजन पुलिस के साथ बच्चों की तलाश कर रहे हैं। बच्चों के नहीं मिलने से परिवार परेशान है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मदरसे नहीं पहुंचे तो शिक्षक ने पिता को किया फोन परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे गांव से करीब 500 मीटर दूर बड़घरवा स्थित मदरसे में कलाम पाक पढ़ने जा रहे थे। जब वे मदरसे नहीं पहुंचे तो शिक्षक ने फोन कर उनके पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पिता जमशेद अली ने इकौना थाने में तहरीर देकर बच्चों को तलाशने की गुहार लगाई है। मां के मुताबिक, दोनों बच्चे कुर्ता-पायजामा पहने थे और सिर पर टोपी लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनों घर से लापता हो गए थे, लेकिन तब गांव में खेलते हुए मिल गए थे। पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं सीओ भरत पासवान ने मदरसे और घर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने परिजनों को बच्चों की तलाश का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि बच्चों को खोजने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है।
मदरसे पढ़ने निकले दो भाई 3 दिन से लापता:श्रावस्ती पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं, परिवार परेशान
और पढ़ें
›
बारिश के बाद जमुनहा में कोहरा और ठंडक बढ़ी:श्रावस्ती में खेतों और सड़कों पर कम हुई दृश्यता; किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल पर असर की आशंका जताई
›
पुरंदरपुर थाने में त्योहारों को लेकर बैठक:पुलिस ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर शांति बनाए रखने की अपील की
›
पाकड़डाड़ बाजार में दुकानों से लगा जाम:बस्ती-महुली मार्ग पर वाहनों की कतारें, पैदल चलने वालों को भी परेशानी
