Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बेटी के एडमिशन के नाम पर 42लाख लेने का आरोप: बस्ती में...

बेटी के एडमिशन के नाम पर 42लाख लेने का आरोप: बस्ती में अवर अभियंता समेत तीन पर केस दर्ज

बस्ती के कप्तानगंज में 42 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले में अवर अभियंता समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता भाजपा नेता उमाशंकर पटवा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के

.

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलघाट निवासी उमाशंकर पटवा के अनुसार, 5 मार्च 2025 को अवर अभियंता ओमप्रकाश, ठेकेदार अशोक यादव और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजाराम यादव ने उनसे संपर्क किया था। इस दौरान ओमप्रकाश की बेटी का मुंबई आईआईटी में एडमिशन कराने के लिए 42 लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात हुई थी। रकम 31 मार्च तक लौटाने की बात कही गई थी।

पटवा के मुताबिक, उन्होंने 40 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से दिए थे। उनके अनुसार, रकम देते समय पूर्व जिलाध्यक्ष और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार भी मौजूद थे। इसके बाद अशोक यादव ने ओमप्रकाश से उनकी बातचीत कराई थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम वापस मांगने पर व्हाट्सएप के जरिए कई बार बातचीत हुई। इस दौरान खाते में रकम भेजने और नकद लौटाने की बात कही गई। पटवा ने बताया कि 9 मई 2026 को ओमप्रकाश ने उनसे कहा कि उनका तबादला झांसी हो गया है।

थानाध्यक्ष अतुल अजान ने बताया कि शिकायत के आधार पर ओमप्रकाश, अशोक यादव और राजाराम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों का पक्ष नहीं मिल सका है।

पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश मूल रूप से गोरखपुर के कूड़ाघाट स्थित शुगर कॉलोनी के निवासी हैं। वर्तमान में वह झांसी में केन-बेतवा लिंक नहर निर्माण खंड-2 के उपखंड प्रथम में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं।