Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश गेरमा में सैकड़ों महिलाओं ने जलसे में हिस्सा लिया: ईद मिलादुन्नबी पर...

गेरमा में सैकड़ों महिलाओं ने जलसे में हिस्सा लिया: ईद मिलादुन्नबी पर नारी शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम; मुफ्त हेल्थ कैंप में जांच, इलेक्ट्रो होमियोपैथी की दवा और सलाह दी गई – Eid Miladunnabi Germa Maharajganj

महराजगंज के सिसवा ब्लॉक की ग्रामसभा गेरमा में ईद मिलादुन्नबी पर महिलाओं के लिए जलसा और मुफ्त हेल्थ कैंप लगाया गया। इसमें आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

.

कार्यक्रम नेशनल मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होमियोपैथी एंड हॉस्पिटल की ओर से आयोजित किया गया। इसका मकसद महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना था।

जलसा रविवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद महिलाओं के लिए खाने का इंतजाम किया गया, जो रात 8 बजे तक चला।

सैय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज की मोअल्लिमा और छात्राओं ने तकरीर और नात पेश की। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के बाद संस्थान की ओर से मुफ्त हेल्थ कैंप लगाया गया। डॉ. रईस अली, डॉ. अब्दुल समद, डॉ. जावेद अख्तर और डॉ. नरगिस ने महिलाओं की जांच की और इलेक्ट्रो होमियोपैथी की दवा व सलाह दी।

शीतलापुर, रुद्रापुर, जंगलटोला, गेरमा और सिसवा समेत आसपास के गांवों से महिलाएं पहुंची थीं।

संस्थान के निदेशक डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का मकसद गांवों की महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी हर गांव में ऐसे कैंप लगाए जाएंगे।