
महराजगंज के सिसवा ब्लॉक के रुद्रापुर गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर मंगलवार को महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने अचानक निरीक्षण किया। CMO के PHC पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने PHC की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, हाजिरी रजिस्टर और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान CMO ने वहां मौजूद मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फार्मासिस्ट अशफाक अहमद, वार्ड बॉय विजय कुमार और नर्स स्टाफ बिंदु कुमारी के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं को भी जरूरी निर्देश दिए। CMO ने कहा कि PHC पर आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज मिलना चाहिए और उन्हें समय पर दवा उपलब्ध करानी चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान PHC का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































