श्रावस्ती के जमुनहा स्थित कंपोजिट विद्यालय सोनपुर कला में बुधवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया। यह चुनाव देहात इंडिया संस्था के सहयोग से हुआ। इसका मकसद बच्चों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ, नेतृत्व क्षमता और विद्यालय की गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना था। चुनाव में एजाज प्रधानमंत्री और अंशिका उप प्रधानमंत्री चुनी गईं। हरिओम स्वास्थ्य मंत्री, मंजू यादव उप स्वास्थ्य मंत्री, मरियम सूचना मंत्री और अरुण कुमार उप सूचना मंत्री बने। संतोष कुमार रक्षा मंत्री, सृष्टि उप रक्षा मंत्री, जुबेर खेल मंत्री, गुलप्सा उप खेल मंत्री, अंकित शिक्षा मंत्री और विद्यांशी उप शिक्षा मंत्री चुने गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामनिवास वर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षा मित्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान उपस्थित थे। देहात इंडिया से सारजन वर्मा और सरोज पटेल ने बच्चों को मतदान, नेतृत्व और जिम्मेदारी का महत्व बताया।
सोनपुर कला में बाल संसद चुनाव संपन्न:एजाज प्रधानमंत्री, अंशिका उप प्रधानमंत्री बनीं; बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया सिखाई गई
और पढ़ें
संबंधित खबरें








































