BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश किसान के खाते से 1.40 लाख का लोन हड़पा:रुपये न मिलने से...

किसान के खाते से 1.40 लाख का लोन हड़पा:रुपये न मिलने से सदमे में मौत का आरोप, बेटे ने पुलिस को दी तहरीर


लालगंज थानाक्षेत्र के बिरतिया गांव में 48 वर्षीय फूलचन्द्र चौधरी की 26 अगस्त को मौत हो गई। उनके बेटे मंजेश चौधरी ने लालगंज पुलिस को तहरीर दी है। मंजेश ने आरोप लगाया है कि ढढौरा गांव के परवेश चौधरी ने उनके पिता के खाते से 1.40 लाख रुपये का लोन धोखाधड़ी से निकलवा लिया था। मंजेश के मुताबिक, परवेश ने अशिक्षित फूलचन्द्र को यूपी ग्रामीण बैंक की बानपुर शाखा ले जाकर अंगूठा लगवाया। परवेश ने 15 सितंबर को पशुपालन के लिए 60 हजार रुपये और 26 नवंबर 2024 को 80 हजार रुपये का दो अलग-अलग लोन बैंककर्मी की मिलीभगत से निकलवा लिए। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति ने मौत से पहले बताया था कि परवेश रुपये वापस करने में टालमटोल कर रहा है। मंजेश ने बताया कि रुपये मांगने पर परवेश ने आनाकानी की। इसी वजह से सदमे में उनके पिता की मौत हो गई। गुड्डी देवी ने शनिवार को बैंक जाकर 1.40 लाख रुपये की निकासी देखी।

संबंधित खबरें