बस्ती साउघाट ग्राम पंचायत के दुद्रच गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इससे गांव के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा गया था। स्थानीय निवासी राजू कुमार, विवेक कुमार, रिंकू यादव, अमरेश कुमार और छोटू ने बताया कि बिजली न होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं। शाम के समय एक लाइनमैन को बुलाया गया। उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर सप्लाई को ठीक किया। इसके बाद पूरे गांव में बिजली फिर से चालू हो गई। घरों में रोशनी लौटने से खाना बनाने और बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा मिली।
और पढ़ें
संबंधित खबरें









































