Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दक्षिण-टोला में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी: मिशन शक्ति...

दक्षिण-टोला में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी: मिशन शक्ति फेज-6.0 के कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर बताए, बाद में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया – Mission Shakti Basti Awareness Program

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में शुक्रवार, 28 नवंबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

.

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमबीर सिंह के निर्देशन में हुआ। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह और थाना प्रभारी नगर मनोज कुमार सिंह ने इसका नेतृत्व किया।

उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, महिला कांस्टेबल खुशबू यादव और महिला पीआरडी कर्मी रंजना व कमला ने महिलाओं को कानूनों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में बताया।

उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। थाना नगर का सीयूजी नंबर 9454403118 भी बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और समस्या होने पर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में घूमकर एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और ऐसी गतिविधियां दोबारा न करने की चेतावनी दी गई।