बृजमनगंज में बिजली विभाग के कैश काउंटर और कार्यालय रविवार, 29 नवंबर को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ता इस दिन अपने बकाया बिजली बिल जमा कर सकेंगे।
.
विभाग ने राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है। बृजमनगंज विद्युत उपखंड के अवर अभियंता ने शाम 6 बजे इसकी जानकारी दी प्रेस को दी।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल महराजगंज के अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन के कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, मंडल के सभी कैश काउंटर और कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। अधिकारी और कर्मचारी भी रोज की तरह राजस्व वसूली करेंगे।
अधीक्षण अभियंता राकेश चौहान ने मंडल के सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में काउंटर और कार्यालय खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
सभी बिजली उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में यह सूचना उसी दिन डालने को भी कहा गया है, ताकि उपभोक्ता रविवार को बिल जमा कर सकें।

















