विद्यालय संस्थापक व आरएफओ ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संतोष मिश्रा
बहराइच। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य मे जिला गंगा समिति बहराइच के तत्वाधान मे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग रुपईडीहा के सौजन्य से बाबागंज स्थित बाबू काशीराम बासमती देवी इंटर कॉलेज मे चित्रकला आलेखन, वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन के जरिये छात्रों मे वन, वन्य जीव सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण हेतु आम जन मानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु वन क्षेत्र अधिकारी रुपईडीहा विवेक कुमार शुक्ला व जिला पंचायत सदस्य/विद्यालय प्रबंधक व संस्थापक संदीप जायसवाल “नेता जी” के द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह, व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक दुर्गेश जायसवाल, प्राचार्या श्रीमती वफ़ा सलीम, विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों सहित वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनय राना, वन दरोगा अनंत राम, बिमल कुमार, ब्रह्मदेव, हरिओम गौतम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – संतोष मिश्रा
स्टेट हेड यूपी
