श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के अमारेभरिया गांव के पुरैनिया में शनिवार देर शाम तालाब में डूबने से 32 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनीता, रतीराम की पत्नी थीं। वह गांव के पूरब में स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं। काफी देर तक सुनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उनका शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
महराजगंज में 16 नवंबर से स्वगणना होगी:जनगणना-2027 के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकेंगे लोग
›
दुबौलिया पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर थाना परिसर में दी श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने एकता की शपथ ली
›
33 KV Line Repair Continues, Electricity Restoration Soon
