Home Blog Page 123

विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।

श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।नहीं

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु दिये दिशा-निर्देश

श्रावस्ती।अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र केश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा मे आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन प्रक्रिया को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निरीक्षण किया गया। चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन प्रक्रिया की ड्यूटी में लगे चिकित्सक, अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान 01 महिला व 04 पुरुष कुल 05 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण/चरित्र सत्यापन किया गया है। संम्पूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में की गयी है व संम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिग भी की गयी है, जिससे इस प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न किया जा सके। इस प्रक्रिया मे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही होगी। इस दौरान
चिकित्सकगण,प्रतिसार निरीक्षक सहित ड्युटी में लगे कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिसथाना मल्हीपुर पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय बहराइच से निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र से संबंधित 07 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

श्रावस्ती।।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मल्हीपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय बहराइच से निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र से संबंधित 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।थाना मल्हीपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रात्रि गश्त एवं वांछित अभियुक्तों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मा0 न्यायालय से निर्गत वारंट मु0अ0सं0 113/91 धारा 382, 504, 506 भादवि से संबंधित 07 वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा0 न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों का नाम व पता-
1. गाजू पुत्र जाहिर खां।
2. जाबिर पुत्र मंसूर।
3. भल्लू उर्फ मुमताज।
4. जोगी पुत्र फकीरे बेहना।
5. छेदी पुत्र रमजान।
6. हसन मोहम्मद उर्फ हग्गन पुत्र हलई।
7. रामसूरत उर्फ ढोढे पुत्र अभिलाख।
निवासीगण: ग्राम परसाडेहरिया, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आलोक चन्द्रा, थाना मल्हीपुर।
2. हे0का0 सुनील कुमार, थाना मल्हीपुर।
3. का0 प्रमोद कुमार मिश्रा, थाना मल्हीपुर।
4. का0 अभिषेक सिंह, थाना मल्हीपुर।
5. का0 महेश कुमार, थाना मल्हीपुर।
6. का0 सूरज कुमार, थाना मल्हीपुर।
7. का0 कैलाश यादव, थाना मल्हीपुर।

‘हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं’, पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया की बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में कहा कि आजकल, हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

जितने मुंह, उतनी बातें का उल्लेख करते हुए पीएम ने जहां थोड़ी चुटकी ली वहीं इन विविध राय का लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका को रेखांकित किया।

मीडिया का बदलता स्वरूप

भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होती तकनीक ने मीडिया की प्रकृति को नाटकीय रूप से बदल दिया है। इससे पारंपरिक मीडिया का काम कुछ आसान हुआ है, लेकिन साथ ही बिल्कुल नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

मीडिया के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले बड़ी ओवी वैन के लिए संघर्ष होता था, लेकिन आज, मोबाइल फोन ही ओवी वैन बन गया है। आज, हर किसी के पास अपना मंच है, अपना चैनल है, और अपना पॉडकास्ट है। जैसे पहले भारत में हर गली में क्रिकेट विशेषज्ञ मिलने की बात कही जाती थी, उसी तरह से आजकल, हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिस तरह बिना सटीक जानकारी विचार परोसे जा रहे हैं, वह कभी कभी खतरनाक भी होता है। विभिन्न मंचों पर ऐसे पनपते तथाकथित मीडिया को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। बहरहाल प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमारे फील्ड रिपोर्टर बाढ़, तबाही, भूकंप से लेकर सभी जगह पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचते हैं।

पीएम ने मीडिया में खबरों की डेडलाइन के फायदे गिनाते हुए कहा कि इसी तरह से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार ने 2047 की डेडलाइन तय कर दी है। उन्होंने डेडलाइन को पूरा करने में मीडिया से समर्थन मांगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 से पहले भी इसे हासिल किया जा सकता है। सकारात्मक रूप से हर क्षेत्र में लगने की जरूरत है। 2014 से अब तक बारह सालों में आए परिवर्तन को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को भी भारत की खबरों पर केंद्रित होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि मीडिया की भूमिका अहम होती है। पहले भी कई अभियानों में मीडिया ने योगदान दिया। अब भारत को नशा मुक्त बनाने में उसी उर्जा की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- ’50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया’, पीएम मोदी ने विकसित देश बनाने का दिया संदेश

यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा मीट एंड ग्रीट अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक।

राह-वीर योजना की दी गई जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु किया गया प्रेरित।

श्रावस्ती। प्रदेश में चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी यातायात मो0 शमीम के नेतृत्व में दिनांक 12.11.2026 को थाना सोनवा क्षेत्रांतर्गत एस0के0एस0 इण्टर कॉलेज, चन्द्रखाबुजुर्ग में मीट एंड ग्रीट अभियान के तहत विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर लाउड हेलर एवं अन्य माध्यमों से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राह-वीर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया गया तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता कर उनका जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित कर विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की जानकारी दी गई तथा स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी का अनमोल जीवन बचा सकती है।

थाना गिलौला पुलिस द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला श्री राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 207/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 109, 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.11.2026 को ग्राम नगरौरा में आपसी विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 207/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 109, 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे।इसी प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम त्यौहार भैयादूज के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्तगण ग्राम नगरौरा स्थित नहर पटरी के पास वादी पक्ष के लोगों के साथ बैठकर आपस में सुलह-समझौते की बातचीत कर रहे हैं।उक्त सूचना पर थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा वहां मौजूद पांचों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं जांच में सभी के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त होने की पुष्टि हुई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।विवेचना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा सामूहिक रूप से घटना कारित किया जाना पाए जाने पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. किसान पुत्र चिनकू।
2. प्रमुख पुत्र चिनकू।
3. विकास पुत्र डक्कर उर्फ डम्फर।
4. गोदे पुत्र टेकई।
5. मनोज पुत्र मेहतर।
निवासीगण: महावतपुरवा, ग्राम नगरौरा, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।गिरफ्तारी का स्थान-
ग्राम नगरौरा नहर पुल/नहर पटरी, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, थाना गिलौला।
2. उ0नि0 केशव कुमार दूबे।
3. उ0नि0 अजय सिंह यादव।
4. उ0नि0 इन्द्रजीत प्रसाद।
5. उ0नि0 पशुपतिनाथ तिवारी।
6. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार।
7. हे0का0 रामकेश निषाद।
8. हे0का0 वीरेन्द्र कुमार।
9. हे0का0 सुनील कुमार गुप्ता।
10. का0 नवीन सिंह।
11. का0 राहुल सोनकर।
12. का0 सत्यम मिश्रा।
13. का0 विक्रान्त त्रिपाठी।

35 साल पुराने मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन:श्रावस्ती में एक ही गांव के 7 वारंटी घर से गिरफ्तार; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

श्रावस्ती मल्हीपुर थाना पुलिस ने करीब साढ़े तीन दशक (35 साल) पुराने एक मुकदमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही गांव के सात वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे पुलिस ने बताया कि वर्ष 1991 में दर्ज एक मामले में बहराइच न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। इतने लंबे समय से लंबित मुकदमे में एक साथ सात लोगों की गिरफ्तारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। SP के निर्देश पर चला अभियान, 1991 में दर्ज हुआ था केस SP राहुल भाटी की ओर से जिले में वांछित अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम ने बहराइच कोर्ट से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 113/91 (IPC की धारा 382, 504 और 506) से जुड़े सात वारंटियों को ग्राम परसाडेहरिया स्थित उनके आवास से दबोच लिया। एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसाडेहरिया के निवासी हैं। इनमें गाजू पुत्र जाहिर खां, जाबिर पुत्र मंसूर, भल्लू उर्फ मुमताज, जोगी पुत्र फकीरे बेहना, छेदी पुत्र रमजान, हसन मोहम्मद उर्फ हग्गन पुत्र हलई और रामसूरत उर्फ ढोढे पुत्र अभिलाख शामिल हैं। पुलिस ने सातों वारंटियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें बहराइच न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 09 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

चौपरिया में आठ काउंटरों वाला आधार केंद्र शुरू:रोज 200 से 220 कार्ड बन रहे; नए कार्ड का पंजीकरण मुफ्त

महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित चौपरिया में आठ काउंटरों वाला नया आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। यहां रोज 200 से 220 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
केंद्र पर नए आधार कार्ड का पंजीकरण मुफ्त है। बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए शुल्क तय है। नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव के लिए 75 रुपए देने होंगे।
केंद्र के प्रबंधक गौतम जी ने बताया कि पहले लोगों को आधार से जुड़े कामों के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा खर्च होता था। कई बार लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हो पाता था।
आठ काउंटर होने से अब चौपरिया और आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में बदलाव कराने की सुविधा मिल रही है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी मदद मिल रही है।

कप्तानगंज में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सतेंद्र सिन्हा, बस्ती जिला प्रभारी, और विशिष्ट अतिथि सेतुभानु राय, कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी, ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को पूरा करने पर चर्चा हुई। इसमें पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव मणि तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा शामिल हुए। पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक ने अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से संभव है।