Home Blog Page 122

हुआंग के बिना Nvidia: संकट में कोलेट क्रेस संभालेंगी कमान, जेन्सेन-एलिस का क्या होगा?

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी एआइ चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया।

चीन के लिए जासूसी करने के संदेह वाली कारोबारी एलिस हुआंग के साथ हुआंग के कथित संबंधों की जांच अभी चल ही रही थी कि कंपनी की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के साथ भी विवाहेतर संबंधों का मामला सामने आने के बाद हुआंग भारी दबाव में थे। इसके बाद कंपनी का निदेशक मंडल (बोर्ड) उन्हें हटाने पर विचार कर रहा था।

बोर्ड ने हुआंग का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनकी जगह मुख्य वित्त अधिकारी कोलेट क्रेस्स को कंपनी का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है।

Nvidia के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग

1993 में एनवीडिया की स्थापना करने वाले जेन्सेन हुआंग करीब 33 वर्षों से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। वह कंपनी के करीब 3.6 प्रतिशत शेयरों के मालिक भी हैं।

हुआंग से जुड़ी खबरों के सामने आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में 13 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट आ गई। कंपनी के बाजार मूल्य में एक ट्रिलियन डॉलर (94 लाख करोड़) की गिरावट आने की आशंका है।

न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग के एनवीडिया की उपाध्यक्ष किंबर्ली पावेल (48) के साथ भी विवाहेतर संबंध थे। पावेल कंपनी के हेल्थकेयर विभाग की प्रमुख हैं और सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। अखबार ने कंपनी के पांच मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों से बातचीत के आधार पर यह दावा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मार्च में कैलिफोर्निया के सैन होजे में आयोजित एनवीडिया सम्मेलन के दौरान दोनों को एक होटल में आत्मीय व्यवहार करते देखा गया था।

अखबार ने इस मुलाकात से संबंधित वीडियो का भी उल्लेख किया है। हालांकि, न तो हुआंग और न ही पावेल ने इस कथित संबंध की सार्वजनिक पुष्टि की है। कंपनी ने भी टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया।

इस खुलासे ने कंपनी की आचार संहिता और कार्यस्थल पर हितों के टकराव से जुड़े नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनवीडिया की आचार संहिता में कर्मचारियों को ऐसे हालात से बचने की सलाह दी गई है, जिनसे व्यक्तिगत संबंधों के कारण हितों का टकराव पैदा हो सकता है।

कंपनी का कहना है कि वह कदाचार की शिकायतों की तुरंत जांच करती है। कई बड़ी कंपनियों में वरिष्ठ अधिकारियों और उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के बीच संबंधों पर रोक या सख्त नियम हैं।

एनवीडिया के लिए संकटमोचक बनेंगी कोलेट क्रेस्स

यूरोप के शेयर बाजारों में भी कंपनी के शेयर सात प्रतिशत तक गिरे। इसके चलते कंपनी के बाजार मूल्य में 600 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आ चुकी है।

उनके इस्तीफे से चार ट्रिलियन डॉलर (करीब 374 लाख करोड़ रुपये) की कंपनी के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके साथ ही अमेरिका की चिप निर्यात नीति पर भी दूरगामी असर पड़ सकता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स की नियुक्ति की घोषणा के साथ कंपनी के बोर्ड ने कहा कि जल्दी ही स्थायी सीईओ की नियुक्ति की जाएगी।

कोलेट क्रेस्स 2013 से एनवीडिया से जुड़ी हुई हैं। एनवीडिया से पहले वह सिस्को और माइक्रोसाफ्ट में भी वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी से एमबीए क्रेस्स ने जेन्सेन हुआंग के साथ मिलकर कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। क्रेस्स के पास एनवीडिया के 77 करोड़ डॉलर कीमत के 44 लाख से ज्यादा शेयर हैं।

सिंगापुर में एलिस हुआंग के खिलाफ जांच शुरू, देश में प्रवेश पर प्रतिबंध

एनवीडिया संस्थापक जेन्सेन हुआंग के साथ संपर्क में आनेवाली कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के सिंगापुर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। उन्होंने फरवरी में सिंगापुर छोड़ा था।

रॉयटर्स के अनुसार, सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या एनवीडिया के सर्वर खरीदकर एलिस हुआंग की कंपनी मेगास्पीड ने उसे बगैर सिंगापुर के बाजार में दाखिल कराए मलेशिया भेजा। ऐसे में उनके खिलाफ घरेलू कानून उल्लंघन की जांच की जाएगी।

हालांकि, मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जांच जासूसी से संबंधित नहीं है। उन पर गलत जानकारी देने के आरोप हैं। मंत्रालय ने एलिस को कंपनी का तत्कालीन सीईओ और चेयरपर्सन बताया है। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एलिस को कंपनी का डायरेक्टर बताया है।

उधर, विवाद बढ़ने के बाद सिंगापुर स्थित मेगास्पीड ने पहली बार सार्वजनिक बयान जारी कर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण कानूनों के पालन को गंभीरता से लेने की बात कही है। कंपनी ने कहा कि वह अमेरिकी सरकार के साथ पारदर्शी और रचनात्मक तरीके से काम करने के लिए तैयार है।

रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो की जांच में सहयोग किया है। उसने अमेरिकी कानूनी फर्म नियुक्त कर अपने पास मौजूद ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) की पूरी सूची तैयार करने और निर्यात नियंत्रण से जुड़ी प्रक्रियाओं की स्वतंत्र समीक्षा कराने का फैसला भी किया है।

एपी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों के अलावा, मेगास्पीड की वित्तीय स्थिति ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। सिंगापुर के कार्पोरेट रिकॉर्ड के अनुसार, 2023 से 2024 के बीच कंपनी की कुल संपत्ति लगभग 90 गुना बढ़कर करीब तीन अरब डॉलर हो गई। वहीं, 2023 में शून्य रहने वाला रेवेन्यू 2024 में उछलकर 29 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा हो गया।

एलिस के पति ने जेन्सेन से कराई थी मुलाकात

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एलिस हुआंग के पति कांग वेई ने एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग के साथ उनकी मुलाकात कराई थी। कांग जेनसह को दस वर्षों से जानते थे। उन्होंने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि दोनों के बीच बीते दो वर्षों से संबंध थे।

कांग मजाक में कहते भी थे कि उनकी पत्नी जेन्सेन हुआंग की पर्सनल असिस्टेंट बन गई हैं। कांग पूर्व में चीन में अग्रणी फंड मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने 2010 में शंघाई हेक्सी नाम की एक कंपनी भी स्थापित की थी। एलिस हुआंग ने हांग-कांग बैप्टिस्ट यूनिवर्सिटी से साल 2000 के उत्तरार्ध में मीडिया मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।

2016 से एलिस ने कांग के साथ शंघाई हेक्सी के कारोबार को साथ-साथ आगे बढ़ाया। कांग की कंपनी में काम करनेवाले एक शख्स ने बताया कि उसने ही कांग और जेन्सेन हुआंग की एशिया में मुलाकात कराई थी।

2020 में कांग और एलिस क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उतर गए। इसके बाद 2023 में उन्होंने एआइ डेटा सेंटर के क्षेत्र में काम आगे बढ़ाया। मार्च 2023 में उन्होंने एक वीडियो गेम कंपनी खरीदी और मेगास्पीड इंटरनेशनल नाम से डेटा सेंटर किराए पर देने का काम शुरू किया। एलिस हुआंग इस कंपनी की डायरेक्टर के तौर पर पंजीकृत हुईं।

चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा बड़ी ग्राहक के तौर पर जुड़ी। इसे चिप आपूर्ति के लिए एनवीडिया से संपर्क साधा गया क्योंकि चीन में एनवीडिया के चिप्स पर अमेरिकी सरकार के प्रतिबंध थे।

2024 में एलिस जेन्सेन के संपर्क में आईं और उन्होंने अपने एक सहयोगी से कहा कि अब मेगास्पीड का काम सहज तरीके से चलेगा। कंपनी ने एनवीडिया के सर्वर को तेजी से दक्षिण एशियाई देशों में फैलाया। कुछ सर्वर चीन भी भेजे गए।

एनवीडिया के चिप इतने महत्वपूर्ण

एनवीडिया आज एआइ उद्योग की सबसे अहम कंपनियों में शामिल है। इसके ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) का इस्तेमाल एआइ माडल को प्रशिक्षित करने और उनसे काम कराने के लिए किया जाता है। इन चिप में एक साथ बड़ी संख्या में गणनाएं करने की क्षमता होती है।

यही वजह है कि दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियां डेटा सेंटर बनाने और एआइ सेवाएं चलाने के लिए एनवीडिया के प्रोसेसर पर निर्भर हैं। शुरुआत में कंपनी ने वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स चिप बनाईं, लेकिन बाद में इन्हीं तकनीकों को एआइ और डेटा सेंटर के लिए विकसित किया।

एनवीडिया की बाजार हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। गूगल, एएमडी और अन्य कंपनियां भी इस क्षेत्र में काम कर रही हैं, लेकिन एनवीडिया की तकनीक, साफ्टवेयर और कारोबारी नेटवर्क ने उसे मजबूत बढ़त दी है।

अपने मूल देश ताइवान में भी छवि को झटका

जेन्सेन हुआंग ताइवान में बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उन्हें वहां तकनीकी उद्योग की सफलता का प्रतीक और राकस्टार जैसी लोकप्रियता वाला कारोबारी माना जाता है। ताइवान में उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल दुकानों, घरों और सार्वजनिक आयोजनों में भी होता रहा है। लेकिन एलिस हुआंग से जुड़े खुलासों और पत्नी के साथ बेवफाई स्वीकार करने के बाद उनकी छवि को झटका लगा है।

स्थानीय मीडिया में उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्टों के अनुसार, एलिस हुआंग 2024 और 2025 के दौरान आठ बार ताइवान गई थीं। इन यात्राओं और दोनों की मुलाकातों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद Nvidia की अंतरिम CEO बनीं Colette Kress

सिसवा में में युवती की मौत से मचा हड़कंप:शादी की बातचीत के बीच फोन पर हुआ विवाद, ननिहाल में रह रही 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान

सिसवा विकास खंड के रामपुर कला गांव में गुरूवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से रामपुर बल्डिहा, थाना घुघुली की निवासी थी। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में ओमान में रहते हैं। वह करीब एक महीने पहले अपनी नानी की सेवा करने के लिए ननिहाल रामपुर कला स्थित अपने नाना के घर आई थी। परिजनों के मुताबिक, उसकी शादी की बातचीत महराजगंज जिले के ही एक युवक से चल रही थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद युवती ने घर में रखे बांस के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर चिउटहां चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश और अभिषेक यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य संकलित किए।
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

छठ पर्व के लिए गायघाट में तैयारियां जारी:झारखंडेश्वर नाथ मंदिर और पोखरा रोशनी से सजे

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत गायघाट में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में छठ पूजा स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और आकर्षक सजावट का कार्य कराया गया है। नगर पंचायत गायघाट में स्थित प्रसिद्ध झारखंडेश्वर नाथ मंदिर (शिव मंदिर) तथा मंदिर परिसर के समीप स्थित पोखरे को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। पोखरे के चारों तरफ आकर्षक विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों की व्यवस्था की गई है। रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा है। चारों दिशाओं में की गई आकर्षक सजावट ने पोखरे की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। छठ महापर्व के मद्देनजर पोखरे की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। आसपास फैली गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया है। श्रद्धालुओं और व्रतियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही उनके बैठने और विश्राम करने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। वहीं, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में की गई विशेष सजावट और रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मंदिर और पोखरे की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार की देखरेख में कराई जा रही इन तैयारियों का उद्देश्य छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत गायघाट में उत्साह का माहौल है। श्रद्धा, स्वच्छता और आकर्षक रोशनी के संग झारखंडेश्वर नाथ मंदिर परिसर का बदला हुआ स्वरूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 FCRA बिल 2026 के विरोध में उतरे ईसाई समूह, JPC बैठक में की वापसी की मांग; RSS ने किया समर्थन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई ईसाई समूहों ने गुरुवार को विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए बिल) का कड़ा विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएएएस) से जुड़े संगठनों ने इस प्रस्तावित कानून का स्वागत करते हुए इसे विदेशी फंडिंग को विनियमित करने की दिशा में एक सही कदम बताया।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एफसीआरए बिल की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में ईसाई और आरएसएस से जुड़े संगठनों ने अपनी राय रखी।

ईसाई समूहों ने एफसीआरए बिल का विरोध करते हुए कहा कि यदि यह प्रस्तावित कानून लागू हो जाता है तो इससे उनके समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे समाज के वंचित वर्गों को दी जा रही सेवाएं रुक जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, ईसाई समूहों ने कहा कि यदि संसद में यह बिल पास हो जाता है तो वे समाज के कमजोर वर्गों की मदद नहीं कर पाएंगे।

दूसरी ओर आरएसएस से जुड़े संगठनों ने इस बिल की तारीफ की और कहा कि विदेशी फंडिंग को विनियमित किया जाना चाहिए। सरकार का यह प्रस्तावित कानून एक सही कदम है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में सात को पकड़ा:1991 के मुकदमे में बहराइच न्यायालय से जारी था गिरफ्तारी वारंट, सभी को पेशी के लिए भेजा

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश करने के लिए बहराइच भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1991 में मुकदमा संख्या 113/91 दर्ज हुआ था। इसमें धारा 382, 504 और 506 लगाई गई थीं। बहराइच न्यायालय ने इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पुलिस टीम गश्त के दौरान पुराने मामलों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्राम परसाडेहरिया में उनके घरों से सातों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में गाजू पुत्र जाहिर खां, जाबिर पुत्र मंसूर, भल्लू उर्फ मुमताज, जोगी पुत्र फकीरे बेहना, छेदी पुत्र रमजान, हसन मोहम्मद उर्फ हग्गन पुत्र हलई और रामसूरत उर्फ ढोढे पुत्र अभिलाख शामिल हैं। सभी ग्राम परसाडेहरिया, थाना मल्हीपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने टीम का नेतृत्व किया।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायालय भेज दिया।

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA वार्ता, AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने गुरुवार को बताया कि भारत के साथ व्यापार वार्ता का छठा दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली संभावित कनाडा यात्रा से पहले व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप दे दिया जाए।

सिद्धू ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने ऊर्जा, यूरेनियम, महत्वपूर्ण खनिजों और निवेश को मुख्य आधार के रूप में रेखांकित किया।

FTA पर आखिरी दौर की चर्चा

सिद्धू ने बताया कि कनाडा अपनी एलएनजी परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है और अगले पांच सालों में उसने दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक बनने का लक्ष्य रख रहा है। इससे कनाडा, भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद कर सकेगा।

कनाडा भारत में एक प्रमुख निवेशक बना हुआ है, जहां संस्थागत निवेशकों और पेंशन फंडों (जैसे फेयरफैक्स) ने 100 अरब डालर से अधिक का निवेश किया है। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस साल मई में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कनाडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के उद्योग संगठनों ने एक रिपोर्ट फ्रॉम इंडिया टू कनाडा: इकोनमिक इंपैक्ट एंड एंगेजमेंट (भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और जुड़ाव) का दूसरा संस्करण जारी किया गया था।

यह रिपोर्ट कनाडाई अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों के महत्वपूर्ण और बढ़ते योगदान को उजागर करती है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 50 भारतीय कंपनियों ने कनाडा में करीब 11 अरब कनाडाई डालर का निवेश किया है, जिससे पूरे देश में 33 हजार से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है।

ठूठीबारी में छठ घाटों की सफाई शुरू:निचलौल तहसील के प्रशासक अजीत कुमार खुद संभाल रहे कमान

महराजगंज के निचलौल तहसील की ठूठीबारी ग्रामसभा में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। श्रद्धालुओं को अर्घ्य के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए सभी छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है।
ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशासक अजीत कुमार सफाई के काम की निगरानी कर रहे हैं। वे मौके पर मौजूद रहकर सफाई कर्मियों के साथ घाटों की सफाई करा रहे हैं।
ठूठीबारी ग्रामसभा के नदी, पोखरों और जलाशयों के घाटों की बारी-बारी से सफाई की जा रही है। घाटों से कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई जा रही है, ताकि श्रद्धालु अर्घ्य दे सकें।
छठ पूजा के दौरान ठूठीबारी के घाटों पर हजारों श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासक की पहल की सराहना की है।

महालक्ष्मी की प्रतिमा लेकर शोभायात्रा लालगंज घाट पहुंची:महादेवा गांव से निकली यात्रा महादेव चौराहा और गौरा धंधा मार्ग से गुजरी

लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा गांव से मां महालक्ष्मी की प्रतिमा लेकर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा महादेवा चौराहा और गौराधुंधा मार्ग से होते हुए लालगंज घाट पहुंची। रास्ते में डीजे पर भक्ति गीत बजाए गए और श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते रहे। महादेवा चौराहे पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रतिमा के दर्शन किए। सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे। प्रतिमा को सजाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली से लालगंज घाट ले जाया गया। ट्रॉली पर मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान प्रसाद भी बांटा गया। युवा और अन्य श्रद्धालु भक्ति गीतों पर शामिल हुए। कई लोगों ने प्रतिमा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत

श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में न्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।

विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।

श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।नहीं